Sunday, 21 September 2025

महाभारत श्री. कृष्ण सार: संघर्ष - जीवन - इच्छा - भाग ५

                                                                             भाग 

                    महाभारत श्री. कृष्ण सार: योजना - योग्यता - भविष्य

                    श्री कृष्णके मधुर बोल एवम वचन - SHREE KRISHNA SEEKH भाग - ५

भविष्य का दुसरा नाम है संघर्ष, हृदय में आज इच्छा होती है !! और यदी पुर्ण नहीं हो पाती !! 

तो हृदय भविष्य की योजना बनाता है !! 


भविष्य में योजना पुर्ण हो ऐसी कल्पना करता रहता है !!

किंतु जीवन ना तो भविष्य में है !! ना तो अतीत में है !! जीवन तो इस क्षण का नाम है !!

अर्थात इस क्षण का अनुभव ही जीवन का अनुभव है !! पर हम ये जाणते हुए भी, इतना सा

सत्य समज नहीं पाते. !! या तो हम बिते हुए समय के स्मरणो को घेरकर बैठे रहते है !!

या फिर आनेवाले समय के लिये योजनाये बनाते रेहते है !! और जीवन बीत जाता है !!



एक सत्य यदी हम हृदय में उतार ले !! ना की हम भविष्य देख सकते है !! 

ना हि भविष्य निर्मित कर सकते है !! हम तो केवल धैर्य और साहस के साथ !! 

भविष्य को आलिंगन दे सकते है !!

स्वागत कर सकते है भविष्य का, तो क्या जीवन का हर पल जीवन से नहीं भर जायेगा !!

!!! स्वयंम विचार किजीये !!!      


मुझे नयी धारावाहिक स्टार प्लस पर नये सिरे से प्रसारित कि गई महाभारत गाथा और इसमे से सारे पात्र उनके संघर्ष कि कहाणी पुन्हा पुन्हा सुनने का अवसर मिला. 

श्री. कृष्ण भगवान (सौरभ जैन जी उनका एक यादगार अजरामर किरदार ) उनके इस किरदार ने मुझपर कुछ ऐसा असर किया  कि मैने सारे महाभारत के एपिसोड पुन्हा पुन्हा सुनकर उसमे से मेरे सबसे अधिक प्रिय पात्र श्री. कृष्ण भगवान के लगभग सारे डायलॉग एक डायरी में लिख लिये ताकी जब भी कभी मुझे अकेलापण महसूस हो, मेरी सोच  नकारात्मकता से भर जाये तब मे श्री. कृष्ण भगवान के इन्ही मधुर बोल एवंम वचन को पढकर पुन्हा मेरी उर्जा एक जगह केंद्रित करके मेरे जीवन का लक्ष्य हासील कर सकू.  

बस यही विचार के साथ मेने मेरे अपने डायरी में लिखे वो सारे डायलॉग जो कि स्टार प्लस (Star plus) और  डीझने +  हॉट स्टार (Disney + Hotstar) पर १६ सप्टेंबर २०१३ से १६ ऑगस्ट २०१४ में प्रदर्शित कि गयी महाभारत  गाथा कि पेशकश हे उन्हे यहा पर पुन्हा एक बार जैसे शब्द है वैसे ही लिखणे कि कोशिश कि है.

सिद्धार्थ कुमार तिवारी और अन्य लिखित, अमोल सुर्वे, सिद्धार्थ, कुमार आनंद और अन्य द्वारा निर्देशित किये श्री. व्यास जीं कि महाभारत गाथा के श्री कृष्ण भगवान के मुख से निकले कुछ सवांद  यहा आपके लिये वापस एक बार

NO COPYRIGHT INFRIDGEMENT INTENDED. THE CLIPS, CONTENT AND AUDIO CREDIT GOES TO THEIR RESPECTIVE OWENRS. I REMENTIONED IT HERE FOR MOTIVATION, KNOWLEDGE, GUIDANCE AND SPRITUALITY PURPOSE.


No comments:

Post a Comment